फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Idol immersion by law at Yamuna Ghat

गणपति बप्पा मोरिया, यमुना घाट पर मूर्ति विर्सजित करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Idol immersion by law at Yamuna Ghat
बागपत के यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति यमुना में विसर्जित कीं। उन्होंने बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य कर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उन्होंने मूर्ति विसर्जित कर भगवान गणेश से सुख-शांति की कामना की। नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व नगर में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। नगर के बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ व पुराना कस्बे में बागेश्वर शिव मंदिर, सिसाना रोड, भूमिया शिव मंदिर समिति की ओर से रविवार को धूमधाम से भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। सर्वप्रथम मंदिरों में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती की गई। इसके उपरांत डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को रथ पर विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु भगवान गणेश के भजनों पर थिरकते व अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, साईं बाबा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के बड़ा बाजार से शुरू होकर सर्राफा बाजार, कोर्ट रोड, यमुना रोड होते हुए यमुना घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर जयकारे लगाए। कुछ श्रद्धालुओं ने जानी गंगनहर में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कीं। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से श्री गणेश महोत्सव संपन्न होने पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया। इसमें अंकुश गोयल, मुकेश गर्ग, राकेश गोयल, सौरभ गोयल, सचिन गुप्ता, प्रवीण, सोनू, दीपक विशाल, बबलू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खेकड़ा नगर स्थित अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के संपन्न होने मूर्ति यमुना में विसर्जित की। सर्वप्रथम पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश की मूर्ति को गंगाजल, दूध, शहद आदि से स्नान कराकर विशेष पूूजा-अर्चना कराई। महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान गणेश की जय-जयकार कर भाव विभोर हो उठे। इस दौरान उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, अखिलेश कौशिक, रवींद्र धामा, राजू पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल, पुनीत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed