{"_id":"62aa210439224f013c6f1568","slug":"i-want-to-study-parents-are-not-teaching-baghpat-news-mrt593024221","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पढ़ना चाहती हूं, माता-पिता नहीं पढ़ा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं पढ़ना चाहती हूं, माता-पिता नहीं पढ़ा रहे
विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस में महिला की समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी
- फोटो : BAGHPAT
- सांकरौद गांव में जनचौपाल में महिला आयोग की सदस्य के सामने बालिका ने की शिकायत
- बालिका बोली, तीन साल पहले आठवीं कक्षा पढ़ाने के बाद कटवा दिया था नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मैडमजी मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन मेरे माता-पिता ने पढ़ाई छुड़वा दी। बुधवार को सांकरौद गांव में एक बालिका ने महिला आयोग की सदस्य मीना कुमार को शिकायत देकर पढ़ाई की इच्छा जताई। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने बालिका की मां को बुलाकर शिक्षा का महत्व बताया और डीआईओएस को परिवार की सभी बालिकाओं का दाखिला विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी बागपत के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची और जनसुनवाई की। दो पीड़िताएं अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला आयोग की सदस्य ने सुनवाई के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद साकरौद गांव में जनचौपाल लगाई गई। एक महिला की गोदभराई कराई गई और पुष्टाहार वितरण किया गया। एक बालिका ने महिला आयोग की सदस्य को शिकायत दी। बताया कि परिवार में नौ बहनें है और वह चौथे नंबर की है। उसने तीन साल पहले आठवीं कक्षा पास की थी। इसके बाद माता-पिता ने नाम कटवाकर घर बैठा दिया। उसने माता-पिता ने पढ़ने की इच्छा भी जताई, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने बालिका की मां को बुलाकर बच्चों को आगे पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डीआईओएस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।
नहीं पहुंचे अधिकारी, डीएम से जताई नाराजगी
महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में सिर्फ जिला प्रोबेशन और पुलिस अधिकारी ही पहुंचे, जबकि अन्य विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने डीएम को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद दूसरे विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में पहुंचे।
विज्ञापन
छह महीने से नहीं मिली पेंशन
साकरौद गांव में जनचौपाल में बुजुर्ग महिलाओं ने छह महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। बुजुर्ग महिलाओं को जल्द पेंशन आने का आश्वासन दिया गया।
पति की मौत होते ही पहली पत्नी के बच्चों ने घर से निकाला
बड़ौत की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने उससे दूसरी शादी की थी। आरोप है कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। उसकी पहली पत्नी के बच्चों ने उसे घर से निकाल दिया। आयोग की सदस्य ने एसडीएम बड़ौत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।