{"_id":"62a8d051abaa461763438323","slug":"humidity-increased-due-to-scorching-sun-people-are-in-bad-condition-due-to-heat-wave-baghpat-news-mrt592777013","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप से उमस बढ़ी, लू थपेड़ो से लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप से उमस बढ़ी, लू थपेड़ो से लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज धूप से उमस बढ़ गई है। लू के थपेड़ो से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया।
तेज धूप के साथ लू से उमस बढ़ गई है। लोगों को धूप की तपिश और लू के कारण बुरा हाल है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर लू के थपेड़ो में लोगों को दिक्कत हुई। उमस होने के कारण लोगों को न घर में राहत मिली और न ही बाहर राहत मिली। गर्मी अधिक होने के कारण दोपहर में नगर की गली से लेकर मुख्य मार्ग, बाजारों और हाईवे पर लोगों की आवाजाही कम रही है। शाम को धूप कम होने पर मौसम में थोड़ा बदलाव आने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले और नगर के मार्गों, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। उधर, चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सामुदायिक केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर बुखार और डायरिया होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। गर्मी लगने पर लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।