फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Huge Govardhan made of flowers, became the center of attraction

फूलों से बनाया विशाल गोवर्धन, बना आकर्षण का केंद्र

Wed, 26 Oct 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Huge Govardhan made of flowers, became the center of attraction
बड़ौत के पंचमुखी मंदिर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। श्री गोवर्धन सेवा समिति बड़ौत की ओर से बुधवार को पंचवटी मंदिर में गोवर्धन पूजन और परिक्रमा का आयोजन किया। विशालकाय फूलों से बना गोवर्धन आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं, घरों में भी गोवर्धन की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा, चांद गोयल व समिति के पदाधिकारियों ने किया। पंडित कुंदन भारद्वाज के सानिध्य में गोवर्धन पूजा की गई। बछड़ा फिरावन चांद गोयल उर्फ मनोज ने किया। प्रसाद वितरण हरीश मोहन अग्रवाल ने किया। पूजन कर्ता प्रवीण बघ्घा, राजेश शर्मा, देवेंद्र पंवार, आनंद, सत्यव्रत आर्य रहे। विशेष सहयोगी विनोद गोयल, जयकुमार गोयल, अनिल कुमार, रामवतार गोयल, मनीष गोयल का सहयोग रहा। उद्घाटन के बाद से ही पूजा व परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं देर रात तक भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कलाकारों द्वारा बनाया 21 फुट लंबा और छह फुट चौड़ा गोबर, फूलों से बनाया गया गोवर्धन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, नगर व क्षेत्र में भी गोवर्धन की पूजा-अर्चना घरों में श्रद्धाभाव से की गई और लोगों ने अपने घरों में बनाए गोवर्धन की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचमुखी शिव मंदिर एवं पाठशाला संस्कृत कमेटी की ओर से पंचमुखी मंदिर कोताना रोड पर गोवर्धन का त्योहार धूमधाम से मनाया। मंदिर परिसर में 10 फुट का गोवर्धन बनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, सचिव मांगेराम शर्मा, कोषाध्यक्ष बाबूराम भारद्वाज, केडी शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, अंकित शर्मा, योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

बड़ौत के फतेहपुर पुट्ठी गांव में गोवर्धन की पूजा करता परिवार

बड़ौत के फतेहपुर पुट्ठी गांव में गोवर्धन की पूजा करता परिवार- फोटो : BARAUT

बड़ौत के पंचवटी मंदिर में गोवर्धन की पूजा करते श्रद्धालु

बड़ौत के पंचवटी मंदिर में गोवर्धन की पूजा करते श्रद्धालु- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed