फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   HT line fell on workshops, stampede

एचटी लाइन वर्कशाप पर गिरी, भगदड़ मची

Wed, 16 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 16 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
HT line fell on workshops, stampede
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ऊर्जा निगम की वर्कशाप पर सोमवार शाम हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई, जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम के किसी कर्मी के न पहुंचने से गुस्साए कर्मियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।

मंगलवार को काफी संख्या में कर्मचारी वर्कशाप के जेई सीपी सिंह के नेतृत्व में वर्कशाप पर एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि सोमवार की शाम वर्कशाप के ऊपर से गुजर रही 11 हजार लाइन टूटकर गिरने से मची भगदड़ में कर्मचारी संजय, शौकत और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गनीमत रही कि तार वहां पर रखे तेल के टैंकों पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जेई सीपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2011-12 में तार टूटकर गिरने से विभाग को करीबन 70 लाख का नुकसान हुआ था। तार टूटने की सूचना ऊर्जा निगम के लाइनमैन अजय को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लाइनमैन और अन्य कर्मियों पर कई आरोप लगाए। इस संबंध में जेई आलोक से बात की गई तो उनका कहना था कि तार टूटने की सूचना मिली है। वहां कर्मचारियों को भेजा जाएगा। हंगामा करने वालों में पराग, देवेंद्र, रजत, संजय, शौकत, सुबोध, अनिल, धर्मेंद्र, बिल्लू शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed