{"_id":"631e2a995550032ce715b515","slug":"hrithik-won-the-race-baghpat-news-mrt6048542104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में हिलवाड़ी के रितिक ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में हिलवाड़ी के रितिक ने बाजी मारी
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में ऋतिक ने बाजी मारी
दोघट। कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिलवाड़ी के ऋतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी चौधरी मुस्तकीम ने फीता काटकर किया। उन्होंने खेल में खेल भावना के साथ भाग लेने और लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार के बाद हिम्मत हारने के बजाए अपनी कमियों को दूर कर फिर मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। कॉलेज में हुई 16 सौ मीटर दौड़ में हिलवाड़ी का ऋतिक प्रथम, मुजफ्फरनगर का मोहित लाक दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेद अली, हरेंद्र आर्य, भीम पंवार, गौरव पंवार, सोनू मौजूद रहे।