फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How will the details of 11 thousand bank accounts be uploaded in a day

एक दिन में कैसे अपलोड होगा 11 हजार बैंक खातों का ब्योरा

Sun, 27 Feb 2022 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
How will the details of 11 thousand bank accounts be uploaded in a day
बागपत। शिक्षा सत्र 2021-22 बीतने वाला है। मगर, अभी 31 हजार बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर और जूता-मौजा की धनराशि का इंतजार है। इससे भी बड़ी लापरवाही यह है कि 11 हजार से ज्यादा बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते अभी तक अपडेट नहीं हुए है जबकि 28 फरवरी को पोर्टल बंद हो जाएगा। एक दिन में कैसे 11 हजार से अधिक बैंक खातों को अपलोड किया जाएगा, इस पर सवाल खड़ा है।
विज्ञापन

इस बार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली दो जोड़ी यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मौजा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इसके लिए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। शैक्षिक सत्र समाप्ति की ओर है और 28 फरवरी को डीबीटी पोर्टल भी बंद हो जाएगा, लेकिन अभी तक 11 हजार से अधिक छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों की डिटेल अपलोड नहीं हो पाई है। 28 तक बैंक खाते अपडेट न होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विकास चौहान ने बताया कि 24 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में जिले के 11 हजार बच्चें ऐसे थे, जिला ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया था। 28 फरवरी को पोर्टल बंद हो जाएगा। शासन के निर्देश पर बच्चों का ब्यौरा अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 हजार बच्चों को अभी भी धनराशि का इंतजार
जिले के 31 हजार बच्चों को अभी यूनिफर्म और जूता-मौजा की धनराशि का इंतजार है। विभाग की ओर से 20 हजार छात्रों के अभिभावकों के बैंक डिटेल शासन को भेजी जा चुकी है, जबकि अन्य खाते अभी अपडेट किए जा रहे है।
ये है स्थिति
जिले में 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 136 कंपोजिट विद्यालय है। इनमें 84,086 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। 53 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता-मौजा और स्वेटर की धनराशि स्थानांतरित की जा चुकी है। 20 हजार खातों का ब्यौरा विभाग की ओर से पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है, जबकि 11 से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खातों का ब्योरा अपडेट किया जा रहा है।

सभी बीईओ और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को शत-प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए है। सभी बच्चों को सरकार की योजना का लाभ प्रदान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 28 फरवरी तक सभी बच्चों के अभिभावकों की बैंक डिटेल पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed