फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How will malnutrition be overcome, January's nutrition being distributed in June

कैसे दूर होगा कुपोषण, जून में बांटा जा रहा जनवरी का खाद्यान्न

Thu, 03 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
How will malnutrition be overcome, January's nutrition being distributed in June
जिले के 4335 कुपोषित बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी और खाद्यान्न की उपलब्धता न होने से जिले में बच्चों को राशन का वितरण नहीं हो पाया है। अब जून माह में जनवरी माह के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। जिले के 4335 कुपोषित बच्चों को समय पर पोषाहार न मिलने से उनका कुपोषण दूर होता नजर नहीं आ रहा है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रत्येक वर्ग को प्रभावित रहा है। विकास कार्य प्रभावित हो गए है और बच्चों को समय पर अब तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। कोरोना संक्रमण और खाद्यान्न उपलब्ध न होने के कारण जिले में फरवरी माह से कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। जिले में जून माह में जनवरी माह का पोषाहार बांटा जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को खाद्यान्न का वितरण कर रही है।
विज्ञापन

डीपीओ विपिन मैत्रेय ने बताया कि समय पर खाद्यान्न उपलब्ध न होने और फिर संक्रमण के कारण कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। एक जून से जिले में जनवरी माह के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों का ब्यौरा
क्षेत्र कुल बच्चे लाल श्रेणी पीली श्रेणी
खेकड़ा 12014 109 463
छपरौली 12504 72 277
पिलाना 18485 224 652
बिनौली 18774 148 431
बड़ौत 22102 101 412
ग्रामीण 14952 190 600
शहरी 12498 100 556
कुल 109329 944 3391
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed