फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Homecoming threat, neighbors turning phones in the control room

घर वापसी से खतरा, कंट्रोल रूम में पड़ोसी घुमा रहे फोन

Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Homecoming threat, neighbors turning phones in the control room
घर वापसी से खतरा, कंट्रोल रूम में पड़ोसी घुमा रहे फोन
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस के दहशत से देश-विदेश में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि कोई बाहर से लौटकर आता है तो पड़ोसी ज्यादा चिंतित हो रहे हैं। वे तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दे रहे हैं। ऐसा एक मामला नहंी बल्कि 10 से अधिक कॉल कंट्रोल रूम को मिले हैं। प्रशासन कार्रवाई में जुटा है।

दरअसल, विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 घंटे कर्मचारी तैनात हैं। सबसे ज्यादा सूचना यहां लोग बाहर से आने वालों के बारे में दे रहे हैं। राजस्थान के कोटपुतली शहर में रंग रोगन का कार्य कर रहे लोग दोघट क्षेत्र में पहुंचे तो कस्बे में हड़कंप मच गया। घर लौटे युवकों में तीन-चार युवकों को बुखार व खांसी की शिकायत थी, जिससे कस्बे के लोग दहशत में आ गए। कस्बावासियों की शिकायत पर नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हल्का इंचार्ज गुलाब सिंह ने युवकों को थाने बुलाया और उन्हें घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी। खांसी व बुखार की जांच कराकर दवाइयां लेने की सलाह भी दी। विकास भवन में कंट्रोल रूम में अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, अमीनगर सराय समेत अन्य क्षेत्रों से भी ज्यादातर सूचनाएं बाहर से आने वालों की नोट कराई गई हैं। जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर जानकारी जुटाई। कंट्रोल रूम से जिस विभाग की सूचना मिलती है, उसे ही ट्रांसफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed