फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holashtak from today, there will be no auspicious work

आज से होलाष्टक, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Holashtak from today, there will be no auspicious work
मतगणना परिणाम के साथ ही होली का रंग भी होगा चटख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च यानी आज होगी। मतगणना के परिणाम के साथ ही होलाष्टक का रंग भी चटक होगा। इसी दिन से आठ दिनों की होली की शुरुआत होगी। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होली का रंग होगा। सनातन परंपरा में उमंग व उल्लास से भरी होली महापर्व का बहुत महत्व है। इस महापर्व से आठ दिन पूर्व शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है, जिसे होलाष्टक कहा जाता है।
साल की शुरुआत होते ही पहला बड़ा त्यौहार होली का ही होता है। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। मगर, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से ही होलाष्टक लग जाता है। फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस आठ दिन भले ही शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन देवी-देवताओं की आराधना के लिए ये दिन बहुत ही श्रेष्ठ माने जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिंदुओं में सोलह संस्कार जन्म से लेकर मृत्यु तक किए जाते हैं। इनमें गर्भाधान, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकर्म, विद्यारंभ भूत संस्कार, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, वेदारंभ, केशांत, समावर्तन, विवाह, अन्त्येष्टि हैं। होलाष्टक में सोलह संस्कार समेत कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इन दिनों में भगवान की भक्ति और पूजा-अर्चना करनी चाहिए, जो उत्तम माना गया है। होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने का अक्षय फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed