{"_id":"62a8ce2aa532f91a2a3bd8a4","slug":"hindu-jagran-manch-uproar-over-cow-slaughter-baraut-news-mrt5927768119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश कटान पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश कटान पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़का गांव के जंगल में हुआ कटान, सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव के जंगल में गोवंश कटान के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को भी जंगल में गोवंश कटान किया गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में क्षेत्र में गोकशी की घटना हो रही है।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गोवंश कटान की घटना को लेकर हंगामा किया। कहना था कि कोतवाली पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में लगातार गोवंश कटान की घटनाएं हो रही है। मगर, सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोवंश कटान के आरोपी भाग जाते है। क्योंकि उन्हें पहले ही पुलिस के आने की सूचना दे दी जाती है। उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजी गई थी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।