फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindon water entered the fields, 600 bigha crops submerged

Baghpat News: खेतों में घुसा हिंडन का पानी, 600 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 13 Sep 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hindon water entered the fields, 600 bigha crops submerged
फोटो स्टार परफॅार्मर के लिए:-   किसान जूझ रहे, तब पुशओं का पेट भर रहा: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़न - फोटो : mathura
- हरसिया, चमरावल व ललियाना गांव के किसानों ने डीएम से मुआवजा दिलाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हरिसया, चमरावल व ललियाना गांव के खेतों में पानी घुस गया है। इससे 600 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की।

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की धान, ईख, ज्वार, भिंडी, बैंगन, टमाटर, सरसों, बाजरा आदि फसल जलमग्न हो गई है। हरसिया निवासी शुभम की 30 बीघा, योगेश की 45 बीघा, महेश की 45 बीघा, कनक सिंह की 15 बीघा, मुकेश की 15 बीघा, नीरज की 16 बीघा श्रीपाल की 15 बीघा, आशीष त्यागी की 40 बीघा, जनेश की 15 बीघा, मूलचंद 12 बीघा फसल जलमग्न हुई है।
विज्ञापन

चमरावल गांव के दीपक की 50 बीघा, सुभाष की आठ बीघा, रामभूल की 12 बीघा, अमन त्यागी की 25 बीघा, महकार की 15 बीघा, महिपाल की 10 बीघा, सुभाष त्यागी की 10 बीघा, ईश्वर दयाल की छह बीघा, रणजीत की चार बीघा, बलजीत की पांच बीघा फसल जलमग्न हुई। ललियाना गांव के इंतज़ार अली की छह बीघा, दिलशाद की पांच बीघा, मुन्ना की आठ बीघा, अमीरुद्दीन की 10 बीघा, इरफान की तीन बीघा, अय्यूब की नौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने डीएम से शिकायत करते हुए फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले तीन साल से लगातार हिंडन नदी का पानी बढ़ रहा है। नदी हर तीसरे महीने उफान पर आने के कारण किसानों के खेतों में पानी भर जाती है। इसकी वजह से फसल जलमग्न हो जाती है। - सत्यपाल त्यागी, हरसिया

- ठेके पर जमीन लेकर सब्जी व धान की खेती कर रहे हैं। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। - इंतजार अली, ललियाना

- हिंडन नदी के समीप कई किसानों की 200 बीघा धान, ईख, ज्वार व बाजरे की फसल में चार से पांच फीट पानी भर गया है। फसल में अब रोग लगने का खतरा बना हुआ है। - अर्जुन, हरसिया
- किसान दिन रात मेहनत कर फसलों को तैयार करते हैं और हिंडन का पानी उनकी फसल को नष्ट कर देती है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। - केशव त्यागी, प्रधान चमरावल

--



वर्जन : बारिश होने के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। किसानों के खेतों में पानी भरने की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। - रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

फोटो स्टार परफॅार्मर के लिए:-   किसान जूझ रहे, तब पुशओं का पेट भर रहा: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़न

फोटो स्टार परफॅार्मर के लिए:-   किसान जूझ रहे, तब पुशओं का पेट भर रहा: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़न- फोटो : mathura

फोटो स्टार परफॅार्मर के लिए:-   किसान जूझ रहे, तब पुशओं का पेट भर रहा: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़न

फोटो स्टार परफॅार्मर के लिए:-   किसान जूझ रहे, तब पुशओं का पेट भर रहा: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़न- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed