{"_id":"5f56769d8ebc3e6158493fc5","slug":"highway-cut-baghpat-news-mrt500171210","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा के ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मांगे तीन कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा के ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मांगे तीन कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठा के ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मांगे तीन कट
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अब काठा में कट की मांग उठी है। ग्रामीणों का कहना है कि डिवाइडर बना दिया गया है, लेकिन जरूरत के हिसाब से कट नहीं दिए गए हैं। घर और खेत तक जाने के लिए भी घूमकर आना पड़ता है। हाईवे पर हादसों का खतरा है। ऐसे में गांव में कम से कम तीन कट दिए जाने चाहिए।
सोमवार को ग्रामीण एनएचएआई के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन देकर कहा कि गांव में केवल एक कट स्वीकृत किया गया है, जबकि काठा गांव खेकड़ा ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। गांव से एक मार्ग बंदपुर, सुन्हैड़ा और हरचंदपुर गांवों को जाता है। दूसरा मार्ग खेकड़ा चला जाता है। केवल एक कट से काम नहीं चलेगा। एक कट गांव के मेन बस स्टैंड पर और दूसरा कट दुर्गा मंदिर पर दिया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट चौधरी धर्मेंद्र, लोकेंद्र, तेजपाल, सोमपाल, मोनू, मोहित और सचिन आदि मौजूद रहे।
बागपत में कट के लिए हो चुका हंगामा
बागपत के पुराना कस्बा के लोग भी कट के लिए हंगामा कर चुके हैं। लोगों का कहना था कि कट नहीं दिए जाने से उन्हें दूर का चक्कर लगाकर घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।