फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High school and intermediate applications will be uploaded till six

छह अक्तूबर तक अपलोड होंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आवेदन

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate applications will be uploaded till six
16 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे नौवीं व 11वीं में पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण व अपलोड करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त नौवीं व 11वीं के लिए 16 अक्तूबर निर्धारित की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथि में आवेदन व पंजीकरण अपलोड करने के निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन ने बोर्ड परीक्षा व नौवीं व 11वीं में पंजीकरण के लिए तिथियों में बदलाव किया है। अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के आवेदन छह अक्तूबर और नौवीं व 11वीं कक्षा के पंजीकरण 16 अक्तूबर तक किए जाएंगे। वहीं, प्रधानाचार्य छात्रों के परीक्षा शुल्क 16 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को समय के अनुसार छात्रों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed