फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High capacity wire broke and fell on the road, jammed

उच्च क्षमता के तार टूट कर सड़क पर गिरे, लगा जाम

Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
High capacity wire broke and fell on the road, jammed
तारों की चपेट में आकर बाइक सवार झुलसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मेहरामपुर गांव में बुधवार को उच्च क्षमता के तार टूटकर मार्ग पर लटक गए। इससे मार्ग पर जाम लग गया। तारों की चपेट में आकर एक बाइक सवार झुलस गया। लोगों ने किसी तरह से उसे तारों से अलग किया और अस्पताल में भर्ती कराया।

मेहरामपुर गांव में बुधवार को उच्च क्षमता की बिजली लाइन के तीनों तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर जमीन पर लटक गए। तारों में हुई स्पार्किंग से खरपतवार में भी आग लग गई। इस कारण पूर्वी यमन नहर पटरी के रास्ते पर जाम लग गया गया। चंद मिनट में ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा गांव पाबला निवासी राजपाल तारों की चपेट में आ गया। ग्रामीणों और वाहन सवारों ने साहस दिखाते हुए उसे तारों से दूर किया और परिजनों को सूचना देकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीण राजू, संजीव, देवेंद्र, संदीप, रविंद्र आदि ने बताया कि तार जर्जर हो चुके है। इससे हादसे होने का डर रहता है। उन्होंने तार बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed