फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Height gauge installed near Hindon bridge to stop heavy vehicles

Baghpat News: भारी वाहनों को रोकने के लिए हिंडन पुल के पास हाइट गेज लगवाया

Sun, 18 Aug 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Height gauge installed near Hindon bridge to stop heavy vehicles
बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित हिंडन नदी पुल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार को पुल के पास हाइट गेज लगा दिए गए हैं। जिससे अब पुल पर रोडवेज बसों सहित बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद कर हो गया है। शनिवार को हाइट गेज लगने के बाद पुल के दोनों वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड बागपत के आदेश पर हिंडन पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बरनावा से आगे स्थित हिंडन नदी पर निर्मित सेतु भारी वाहनों के आने जाने के लिए सुरक्षित नहीं है। विभाग द्वारा एक अगस्त को आदेश जारी किया गया था। लेकिन पुल के दोनों ओर हाइट गेज न लगे होने के कारण भारी वाहनों का पुल से आवागमन चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग द्वारा पुल के पास हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित होने के कारण यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- विभाग द्वारा रूट किया गया डायवर्ट
- मेरठ से आने वाले भारी वाहनों को किनोनी मिल के पास कल्याण पुर गांव से होते हुए डौला, अमीनगर सराय से होकर बड़ौत जाएंगे।
- मेरठ से भारी वाहन चलकर करनाल मार्ग से निकलकर बुढ़ाना होते हुए बड़ौत जाएंगे।
- मेरठ से आने वाले भारी वाहन मेरठ से बागपत होते हुए बड़ौत जाएंगे।

-- रोडवेज बस बंद होने से सरकारी कर्मचारी व यात्री परेशान
बरनावा में हिंडन पुल पर विभाग द्वारा हाइट गेज लगाने के बाद रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। बसों का संचालन बंद होने से बैंक, स्कूल सहित अन्य विभाग के सरकारी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से आवागमन करना पड़ा।
वर्जन : लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि वाहनों के लिए यातायात परिवर्तित किया गया है। कुछ समय के लिए यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed