फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heavy rain, waterlogging from city to villages

झमाझम हुई बारिश, शहर से लेकर गांवों तक जलभराव

Sat, 11 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, waterlogging from city to villages
बड़ौत में बारिश के दौरान जलमग्न सड़क। - फोटो : BARAUT
- जिले में शुक्रवार रात को शुरू हुई बारिश शनिवार को दिनभर होती रही
विज्ञापन

- निकासी नहीं होने पर लोगों के घरों तक घुसा पानी, परेशानी झेलनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर से लेकर गांवों तक जलभराव हो गया। पानी की निकासी नहीं होने से रास्तों पर भर गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण जलभराव होने से बीमारियां बढ़ने की आशंका है।
बागपत में माता कालोनी, मुगलपुरा, चौहनान मोहल्ला, भजन विहार कालोनी, बड़ौत रोड, मेरठ रोड, आर्य नगर, कोर्ट रोड पर पानी भर गया। सिसाना गांव के अंदर सभी रास्तों और घरों के अंदर भी पानी घुस गया। इनके अलावा पीडब्ल्यूडी कार्यालय, कलक्ट्रेट, कृषि कार्यालय, जिला अस्पताल में भी पानी भर गया। दोघट के चौगामा क्षेत्र में कई गांव में जलभराव की समस्या बन गई है। दाहा, दोघट, टीकरी, निरपुड़ा, भड़ल, पुसार, बेगमाबाद गढ़ी आदि गांव के रास्तों में जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दाहा गांव में हालात सबसे ज्यादा खराब है। दोघट में थाना व डाकघर में पानी घुस गया है। अग्रवाल मंडी टटीरी में बारिश के कारण कस्बे की जैन कॉलोनी, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, मंडी, देशवाल पट्टी, भरबानिया पट्टी, आर्य समाज रोड आदि सहित पूरा कस्बा जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

असारा में अंडरपास में पानी भरा, गांवों का संपर्क कटा
रमाला/अग्रवाल मंडी टटीरी। बारिश के बाद शनिवार को असारा गांव के रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान नदीम अहमद ने बताया कि असारा गांव में दो अंडरपास है। सभी अंडरपास में कई-कई फुट पानी भरा है। इस कारण अंडरपास से पैदल निकालना भी दूभर है। अंडरपास में पानी भरने के कारण किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा सकते हैं। बच्चे भी स्कूल नहीं जा सकते है तो अन्य संपर्क मार्ग तक भी ग्रामीण नहीं पहुंच पाते है। प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर यूसुफ, नवाब अली, साबिर अली, निरंजन, आशीष, तेजपाल सूजती, इस्लामुद्दीन आदि रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में बली रेलवे फाटक पर बनाए गए अंडर पास में पानी भरने से करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क शहर से कट गया। इस मार्ग से बली, निबाली, पदड़ा, चोपड़ा, पुट्ठी, गाधी, सूजरा, क्यामपुर, गठीना आदि गांवों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह का कहना है कि इस समय जलभराव के कारण मच्छर पैदा होने से बीमारियां फैलने की आशंका है। इसलिए सभी अपने आसपास जलभराव नहीं होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed