{"_id":"6241ec621fab08541d11c265","slug":"heavy-raid-in-search-of-killers-of-vishal-baraut-news-mrt582151962","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल के हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल के हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर गांव के विशाल हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस रविवार को ही हिरासत में लिए गए तीन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
मलकपुर गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र शीशपाल की शनिवार की रात हत्या कर शव रजबहे के पास फेंक दिया गया था। पुलिस को शव के पास से छह खोखे मिले थे। इस मामले में मृतक के पिता शीशपाल ने विशांत व आशीष पुत्रगण लोकेंद्र, लोकेंद्र व विशु पुत्र बिट्टू निवासी मलकपुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बावली, मलकपुर, बरवाला, वाजिदपुर सहित आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन हत्यारोपियों का कहीं सुराग नहीं लग सका। उधर, हिरासत में लिए तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।