फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heavy devastation due to strong storm and rain in the district

जिले में तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही

Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heavy devastation due to strong storm and rain in the district
- दस मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 110 बिजली के खंभे गिरे, 50 पेड़ उखड़े
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर 10 घंटे और 200 गांवों में 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही
- 15 लाख का नुकसान हुआ विद्युत निगम को जिले भर में
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सोमवार रात तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी में जिले में दस मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। 110 बिजली के खंभे गिर गए और कई किमी विद्युत लाइन टूट गई। करीब 50 पेड़ उखड़ गए। टीन शेड, होर्डिंग आदि उड़ गए। जिला मुख्यालय पर 10 घंटे और करीब 200 गांवों में करीब 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। पेड़ और खंभे उखड़ कर सड़क पर गिरने से कई मार्गों पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सोमवार देर रात करीब 11 बजे मौसम अचानक बदला और तेज आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बिजली की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी से नगर में मेरठ रोड पर एलआईसी ऑफिस के पास, चमरावल रोड पर महिला थाने के पास, बड़ौत रोड पर सिसाना के पास, दिल्ली रोड पर पाली गांव के पास और कोर्ट रोड पर पेड़ उखड़ गए। देशराज मोहल्ले में, चमरावल रोड समेत कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए। पूरी रात जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब साढे़ आठ बजे जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। जिलेभर में विद्युत निगम का करीब 15 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी शकील अहमद और शहजाद ने बताया कि उनकी आठ दुकानें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास आंधी व बारिश में गिर गई। दुकानें जर्जर हालत में और खाली थीं। अग्रवाल मंडी टटीरी में देवी मंदिर के पास रास्ते पर पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। क्षेत्र में 14 घंटे बिजली ठप रही। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। बालैनी क्षेत्र में पिलाना रोड पर भी पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग जाम रहा। घटौली गांव में राकेश गुर्जर का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। योगेंद्र नागर के मकान की दीवार गिर गई। हरचंद गुर्जर के मकान को भी क्षति पहुंची। चांदीनगर क्षेत्र के पांची गांव में उमद्दीन के मकान की दीवार गिर गई। परिजन और मवेशी बाल-बाल बचे। दोघट क्षेत्र के पलड़ा गांव में गय्यूर के मकान की छत गिर गई। पत्नी आमना, बेटी शाहरूम और भतीजा तौफीक मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला। इसी गांव में रहीसुद्दीन के मकान की दीवार गिर गई। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे व पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत में 80 गांवों की बिजली 17 घंटे तक रही ठप
बड़ौत क्षेत्र में बिजरौल, बामनौली, पुसार, दोघट, सिरसली, कान्हड़, दाहा, गांगनौली, कंडेरा, दाहा, भड़ल, निरपुडा, जिवाना, रमाला, किरठल, छपरौली, तुगाना, लूंब, मलकपुर, बावली, बरवाला, कोताना, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना सहित तकरीबन 80 से अधिक गांवों में 50 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त गए। तकरीबन तीन किलोमीटर लंबी लाइन जगह-जगह से टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात्रि इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। मंगलवार की सुबह से ही लोगों को पेयजल व्यवस्था, पशु चारा काटने ने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकरीबन साढ़े तीन बजे अधिकांश इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। कुछ इलाकों में मंगलवार देर शाम तक कर्मचारी जुटे रहे।

खेकड़ा में आधा दर्जन खंभे टूटे, बीस घंटे से आपूर्ति ठप
खेकड़ा। सोमवार आई आंधी से क्षेत्र में जहां दर्जनों पेड़ उखड़ गए, वहीं करीब आधा दर्जन खंभे टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। नगर की भट्ठा बस्ती, मोहल्ला अहिरान, रेलवे रोड, नालापार बस्ती, काठा मार्ग आदि पर बिजली के करीब आधा दर्जन खंभे भी टूट गए। बिजली की लाईनें टूटकर क्षतिग्रस्त होकर मार्ग पर गिर गई। रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed