फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: एंटी स्नेक वेनम से बची दो महिलाओं की जिंदगी

Fri, 12 Sep 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
health news
जिला अस्पताल में पॉलिथीन में मृत सांप का बच्चाा लेकर पहुंचा महिला का पति विनोदपाल। स्रोत सोशल म - फोटो : संवाद
शामली/कांधला/ऊन। जिले में अलग-अलग स्थानों पर घर में दो महिलाओं ने सांप ने डस लिया। परिजन उनको बिना देरी किए अस्पताल ले गए। समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से दोनों महिलाओं की जान बच गई। चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश पीड़ित का बिना कोई देरी किए अस्पताल लाकर उपचार कराना चाहिए। लोग झाड़फूंक व अंधविश्वास में के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव श्यामली शामला निवासी माया (45) बुधवार रात करीब तीन बजे चारपाई से शौच के लिए उठी थी। चप्पल पहनते समय सांप के बच्चे ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश से उसके पैर में तेज दर्द हुआ। उसने पैर को तेजी से बाहर निकाला और रोशनी से देखा तो चप्पल में सांप का बच्चा लिपटा हुआ दिखाई दिया। उस समय सर्प मृत अवस्था में था। माना जा रहा है कि चप्पल पहनते समय पैर के नीचे दबने से सर्प के बच्चे की मौत हो गई। महिला के पति विनोद पाल ने मृत सांप के बच्चे को पॉलिथीन में डाल लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पति महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम व अन्य दवा देकर उपचार दिया। पति ने चिकित्सक को बताया कि वह मृत सर्प के बच्चे को इसलिए लाया है कि उसने सुना था कि चिकित्सक सांप के रंग और प्रजाति के बारे में पूछते हैं ताकि समय पर सही और उपचार मिल सके। उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य होने पर दोपहर बाद घर भेज दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांधला थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू के मोहल्ला धोबियान निवासी महिला शकीला (55) वर्ष पत्नी वकील को दोपहर के समय घर में खाना बनाते समय सांप ने डस लिया। महिला के माथे से ऊपर सिर में सांप ने डसा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सांप को मार दिया। इसके बाद परिजन सर्पदंश पीड़िता को गांव में झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति के पास ले गए। महिला के बेटे साजिद ने बताया कि सिर में सांप के डसने के कारण उसकी मां की हालत गंभीर होने के कारण झाड़फूंक करने वाले ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। साजिद ने बताया कि मेरठ अस्पताल में मां की हालत अब स्थिर बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सांप के डसने पर मरीज को बिना देरी किए जल्दी से जल्दी अस्पताल ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed