फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department team reached Lalliana

ललियाना पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached Lalliana
ललियाना गांव में सर्वे करती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
स्वास्थ्य शिविर लगाकर की लोगों की जांच की, दवाइयां भी दी
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच के लिए नमूने लिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ललियाना गांव में बुखार का कहर शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर ने बताया कि गांव में 30 ग्रामीणों की जांच की गई। इनमें से सात लोग बुखार से पीड़ित मिले। बच्चों व किशोरों के डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच के लिए नमूने लिए गए।
अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में ललियाना गांव में बुखार का कहर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें गांव में फैल रहे वायरल बुखार की समस्या का उठाया गया था। खबर का प्रकाशन होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि खेकड़ा सीएचसी की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। साथ ही आशा व एएनएम ने गांव में सर्वे किया। कैंप में सात लोगों में बुखार की पुष्टि हुई। बच्चों व किशोरों के डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बताया कि गांव के तीन किशोरों का बड़ागांव पीएचसी पर उपचार चल रहा है। गांव में कोरोना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। कैंप में डॉ मनीष त्यागी, अभिषेक यादव, एएनएम ममता, आशा तनु, वंदना, दीपा ने गांव सर्वे कर 30 बच्चों, किशोरों व लोगों की जांच की। इनमें से सात में बुखार, आठ को खांसी और आठ लोग अन्य बीमारी से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed