फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head husband of Salawatpur Khedi shot, condition critical

सलावतपुर ग्राम प्रधान को मारी गई गोली

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Head husband of Salawatpur Khedi shot, condition critical
सोमवार की देर रात तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस मान रही वारदात को संदिग्ध, दो लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खेकड़ा। सलावतपुर खेड़ी गांव की प्रधान के पति को सोमवार देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सलावतपुर खेड़ी गांव के अमरदीप प्रधान रह चुके है। वर्तमान में उनकी पत्नी पूनम प्रधान है। अमरदीप ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के लोगों से मिलकर कर घर लौट रहा था। गांव के ही मंदिर के पास परिवार का एक युवक, महिला और अपने एक अन्य साथी के साथ खड़ा हुआ था। युवक ने नजदीक पहुंचते ही उसे गोली मार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमरदीप ने बताया गया कि हमलावर युवक का उसके साथ पहले से ही विवाद चल रहा था। उधर, प्रधानपति को गोली मारने की सूचना पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि प्रधान पति को गोली मारने के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed