फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head constable suspended including Lalliana outpost in-charge

ललियाना चौकी प्रभारी समेत हेड कांस्टेबल रुपये लेने पर सस्पेंड

Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Head constable suspended including Lalliana outpost in-charge
बागपत। भ्रष्टाचार फैलाने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी नीरज कुमार जादौन का चाबुक लगातार चल रहा है। जहां अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने तीन दिन पहले ही ट्रैफिक इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। वहीं, अब ललियाना चौकी प्रभारी समेत हेड कांस्टेबल को रुपये लेने पर सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। जिसमें ललियाना चौकी प्रभारी एसआई सत्यवीर सिंह व हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह पर रुपये लेने का आरोप था। उसके सबूत भी एसपी को सौंपे गए थे। इस मामले में एसपी ने सीओ बागपत अनुज मिश्र को जांच सौंपी थी। सीओ की जांच में आरोप सही मिलने पर एसपी ने चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल दोनों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। एसपी की लगातार कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed