फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Havan, Yagya and Bhandara organized in the saint's court

घीसा संत दरबार मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो, हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन

Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Havan, Yagya and Bhandara organized in the saint's court
खेकड़ा। होली पर्व के चलते नगर स्थित दरबार में महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में चल रहे मेले में ग्रंथ साहिब पाठ, सत्संग एवं भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर घीसा संत की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला स्थित दरबार में होली पर परंपरागत ढंग से चल रहे दो दिवसीय सत्संग, मेले, भंडारे का बृहस्पतिवार को विधिविधानपूर्वक श्रद्धा उल्लास के साथ शुभारंभ हो गया। सत्संग में रातभर महिला, पुरुष श्रद्धालु घीसा संत की जयजयकार कर झूमते रहे। माहौल पूरी तरह घीसा संतमय होकर रह गया। महंत देवेंद्रदास महाराज ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। संत के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बिना धर्म, भक्ति के मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। दरबार में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने घीसा संत की पूजा अर्चना करके धर्म लाभ उठाया। हवन, यज्ञ, भंडारे, घीसा संत की पूजा-अर्चना और भोग लगाने के साथ ही कार्यक्रम का विधिविधान पूर्वक हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में दिनभर सामान की खरीददारी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed