{"_id":"5dd19c408ebc3e54dd1cf644","slug":"hatyakand-mein-ki-poochhtach-baghpat-news-mrt4540427108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड में भाई और भतीजे से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड में भाई और भतीजे से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव में एक नवंबर को हुई सोमबीर की हत्या में पुलिस ने मृतक के भाई व भतीजे को शनिवार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बिराल गांव का रहने वाले पचास वर्षीय अविवाहित किसान सोमवीर पुत्र कालूराम की एक नवंबर की देर रात उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने मकान में सोए हुए थे। उनके सिर पर धारदार हथियारों से वार हत्या की गई थी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के बड़े भाई ओमबीर ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की तफ्तीश में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली थी। शनिवार को पुलिस ने मृतक के बडे भाई ओमबीर व उसके बेटे मोहित को हिरासत में लेकर उनसे पुछताछ की। रविवार शाम को सीओ रामानंद कुशवाहा थाने पहुंचे। उन्होंने ने भी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि मृतक के भाई व भतीजे को पुछताछ के लिए लाया गया है। उनसे पुछताछ चल रही है।