फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hathi Ghoda Palki, Jai Kanhaiya Lal Ki

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Tue, 31 Aug 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathi Ghoda Palki, Jai Kanhaiya Lal Ki
नगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभा यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री महावीर मिश्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनीं रही।
शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से शुरू हुई, जो पत्थर मंडी, गांधी रोड, सारंग सिनेमा व शिव मूर्ति से होते हुए पंचवटी मंदिर में ही समाप्त हुई। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, गणेश जी, सरस्वती माता जी सहित अन्य विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनीं हुई थी। शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल का उद्घोष लगाते चल रहे थे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पालकी यात्रा मेें सारथी कपिल अग्रवाल, चवर ढुलान का सौभाग्य अंकुर गोयल का प्राप्त हुआ। प्रसाद वितरण हरीश मोहन सर्राफ व महाआरती आकाश बंसल ने की। शोभायात्रा को सफल बनाने में प्रधान राम अवतार गोयल, महामंत्री प्रेमचन्द गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता मुरारी लाल अग्रवाल, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, अशोक मित्तल, जयकुमार गोयल का योगदान रहा।
विज्ञापन

जागरण में झूमे श्रद्धालु
फोटो - 10
छपरौली। ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जागरण में श्रद्धालुओं ने रात भर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए मंदिर में महिला पुलिस की व्यवस्था की गई। दिनेश बंसल, अमित कुमार, राजीव, शिवम, लवण्या, मानसी, मेघा, पूनम, रश्मि, पारुल, निशा, शारदा, प्रियंका, विभा, बबीता, रजनी, कोमल, काजल और रेनू मौजूद रहे। उधर, थाने के पास स्थित मंदिर प्रांगण में कमेटी की ओर से रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सतवीर कश्यप, सुधीर खोखर, नीरज शर्मा, निशा कौशिक, जितेंद्र, तुलसी, नवनीत और सुखपाल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed