हरियाणा के खनन माफियाओं ने खादर में बरसाईं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बदरखा के यमुना खादर में फायरिंग होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। खनन माफिया कभी भी खूनी खेल खेल सकते हैं। असलियत में हरियाणा के पानीपत जनपद की सीमा में खनन माफियाओं ने पोर्कलेन के सहारे रेत धार के सामने डालना शुरू कर दिया। इसका बदरखा के ग्रामीणों ने विरोध किया, क्योंकि पानी की धार बदरखा की तरफ हो गई। शनिवार को खनन माफियाओं ने बदरखा से विरोध करने गए ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इन लोगों ने किसी तरह खादर से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफिया डंफर और ट्रकों से रेत खनन करने का मनसूबा बना रहे हैं। खनन स्थल पर यमुना का पानी होने से माफियों को दिक्कत आ रही थी तो उन्होंने धड़ल्ले से रेत खनन चालू रखने के लिए पानी की धारा ही वहां से हटा दी।
ग्राम प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में यमुना खादर में जाकर इसका विरोध किया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसकी शिकायत सीओ रमाला व एसडीएम बड़ौत से भी लिखित रूप में की तो अधिकारियों ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि नांगल, जागोस व बौढ़ा के खादर में रेत माफियां खनन कर रहे हैं, इस कारण वर्चस्व को लेकर फायरिंग तक करने में वे गुरेज नहीं करते। एसओ छपरौली जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा के रेतमाफियां फायरिंग करके दहशत फैलाना चाहते है, ताकि वे यमुना की धारा को बदरखा की ओर मोड़ सके, जो नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा केे उच्च अधिकारियों से संपर्क करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।