फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Harsha's killers get death sentence

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फूंका पुतला

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Harsha's killers get death sentence
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुतला भी फूंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कर्नाटक के शिवमोगा शहर में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जिहाद का पुतला फूंका। गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से मृतक हर्षा के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद करने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर नितिन गोस्वामी, महेश चिंतवाना, यश चौधरी, मोहित कौशिक, अभिषेक शर्मा, आकाश, कार्तिक रुहेला, अनमोल जैन, विपिन कश्यप, सागर तोमर, निशांत, विपिन तोमर शामिल रहे। उधर, बुुधवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम राजकमल यादव को सौंपा। मामले की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी से कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, देशभर में संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले परिषद के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमित तितरौदा, आकाश शर्मा, विपिन तोमर, विनोद, तरुण, अंकित, ललित शास्त्री, नीरज शर्मा, गिरिराज सैनी, विकास शर्मा, गुड्डू पंडित, राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed