{"_id":"619a7b21a5c418490d15957f","slug":"harsh-firing-in-ghudchadhi-police-caught-both-brothers-baghpat-news-mrt5657653191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, पुलिस ने दोनों भाई दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, पुलिस ने दोनों भाई दबोचे
विज्ञापन
बागपत कोतवाली पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवीकलां गांव में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पकड़े, मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शादियों व अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालों पर लगातार कार्रवाई के बाद भी रोक नहीं लग रही है। गांव मवीकलां में ऐसा ही मामला हुआ, जहां घुड़चढ़ी के दौरान नाचते हुए दो भाइयों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का चालान कर दिया।
सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार मवीकलां में रतन सिंह के बेटे सचिन की शनिवार को शादी थी। जिसकी घुड़चढ़ी की जा रही थी। कुछ युवकों ने नाचते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई रामकुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। देखा कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंदिर के पास दो युवक हाथों में तमंचे लेकर लहरा रहे थे और वह डांस कर रहे थे। दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम कपिल व कमल पुत्रगण ओमवीर निवासी मवीकलां बताया। उनके पास से एक-एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।