फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hard work and dedication necessary to achieve the goal: Dr. Ramkaran

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और लग्न जरूरी: डा. रामकरण

Mon, 02 Jan 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hard work and dedication necessary to achieve the goal: Dr. Ramkaran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉक्टर रामकरण शर्मा ने सोमवार को बागपत ग्लोबल स्कूल मीतली गौरीपुर में छात्र छात्राओं कामयाबी के टिप्स दिए। उन्होंने स्वास्थ्य और जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम व लग्न के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
वैज्ञानिक डा. रामकरण शर्मा ने छात्र छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योग , व्यायाम , ध्यान जीवन के अमूल्य कार्य हैं, जिनसे कठिन कार्य को आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए । उन्होंने छात्रों को जीवन में असफलता से डरकर बैठने की जगह उत्साह के साथ लक्ष्य की और बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, उप प्रधानाचार्य अनित शर्मा समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सफलता का मंत्र दिया
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के सभागार में सोमवार को आयोजित संघर्ष और सफलता कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा. रामकरण शर्मा ने छात्र छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। इस मौके पर गजे सिंह, प्रहलाद चौहान, यशपाल चौहान, प्राचार्य डा. इंद्रा देवी, डा. गौरव, डा.त्र् अनिल शर्मा, संजय चौहान, आलोक शर्मा, डा. राजलक्ष्मी, डा. विश्वनाथ गौतम, यशपाल चौहान, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed