{"_id":"62a8d11423c99f7d0563a5fb","slug":"harassment-being-done-in-the-name-of-catching-electricity-theft-baghpat-news-mrt5928252163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी में हुई किसानों की पंचायत में उठा मुद्दा, आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे की पक्की चौपाल पर किसानों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न किया जा रहा है। उधर, निरपुड़ा गांव में आवारा पशुओं की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर पंचायत हुई। किसानों ने समस्या का समाधान न कराने पर आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।
टीकरी कस्बे की चौपाल पर हुई पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान सरकार नहीं कराया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर उपभोक्ता को परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से मिलकर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग की जाएगी। समाधान न होने पर 18 जून को दोघट थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को बड़ौत तहसील में पंचायत को भी सफल बनाने का आह्वान किया। पंचायत में सतपाल शर्मा, अरुण राठी, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कय्यूम, रविंद्र, ईश्वर, देशपाल, राजकुमार, महेंद्र, धीरज, कृष्णपाल, सुखपाल, रणधीर, राजवीर आदि मौजूद रहे।
उधर, निरपुड़ा गांव में किसानों ने पंचायत में आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। किसानों का कहना था कि आवारा गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे है। किसानों को दिन रात फसलों की रखवाली करने के लिए विवश हो रहे है। पंचायत में आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए बुधवार को एसडीएम से मिलने निर्णय लिया गया। पंचायत में श्याम सिंह, सोनू राणा, बिजेंद्र राणा, सूबेदार प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, चांदवीर, प्रमोद, मनोज, शुभम, वीरपाल सिंह, धीर सिंह, चीन सिंह, ओमकार, रामबली, सोमपाल, ब्रजपाल, ओमबीर, विकास राणा मौजूद रहे।