फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hapur's omen and Bhaskar top in Judo-Karate

जूडो-कराटे में हापुड़ की शगुन और भास्कर अव्वल

Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hapur's omen and Bhaskar top in Judo-Karate
बागपत : टीकरी के हरचंदमल इंटर कालेज में आयोजित जूडो कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : BAGHPAT
दोघट (बागपत)। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी की ओर से बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में मंडलीय जूडो कराटे प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव गजेंद्र सिंह यादव और क्रीड़ा अध्यक्ष विपिन राठी ने किया। अंडर-14 की बालिका वर्ग के 23 किग्रा भार में हापुड़ की शगुन, 27 किग्रा में संध्या, 32 किग्रा में आसमां, 46 किग्रा में निकिता, 40 किग्रा में वंशिका, 44 किग्रा में महक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 25 किग्रा भार में हापुड़ के भास्कर, 30 किग्रा में अंश कुमार, 35 किग्रा में शिवम, 40 किग्रा में चिंटू, 45 किग्रा में मेरठ का सिद्धार्थ को जीत मिली। अंडर-17 वर्ग के बालक वर्ग में 40 किग्रा में बुलंदशहर का प्रिंस, 45 किग्रा भार वर्ग में गाजियाबाद का शिवम कश्यप, 50 किग्रा भार में हापुड़ का अभिषेक यादव, बालिका वर्ग की 36 किग्रा भार में सलारपुर की कीर्तिका, 40 किग्रा भार में गढ़ की बबली, 44 किग्रा भार में मेरठ की शिवांगी, 48 किग्रा भार में सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग की बालक वर्ग की 40 किग्रा भार में हापुड़ का विनीत, 45 किग्रा भार में मोदीनगर का हर्ष, 50 किग्रा भार में गाजियाबाद का शिवम, 55 किग्रा भार में गढ़ का नितिन कुमार, बालिका वर्ग की 36 किग्रा भार में सिंभावली हापुड़ की मानसी, 40 किग्रा भार में खुशी, 44 किग्रा भार में सलारपुर हापुड़ की अंजली, 48 किग्रा भार में गाजियाबाद की तनिषा, 52 किग्रा भार में सिंभावली हापुड़ की सोनिया प्रथम स्थान पर रही।

विजेता खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का संचालन जितेंद्र सहरावत व कपिल बालियान ने किया। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक कुलदीप सिंह, अमित कुमार, सुधीर कुमार, शुभम, आकाश चौधरी, दिनेश जैन, विजय कुमार व सभी जिले से आए शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed