बड़ौत(बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जिले में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। शनिवार को भी राशन और भोजन का वितरण किया गया।
बड़ौत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए बढ़ाए गए हाथों के साथ कई सामाजिक सेवा संस्थाएं, समाजसेवी, व्यापारी संगठन जुटे हुए हैं। उप्र शिक्षक स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जरूरतमंद, निर्धन लोगों को खाना वितरित किया। उन्होंने बड़का रोड, बिजरौल रोड, छपरौली रोड, गुराना रोड और अन्य मलिन बस्तियाें में खाने के 250 पैकेट वितरित किए। लोगों से अपने घरों में रहने की अपील के साथ-साथ लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करने का आह्वान किया। योगेश गुप्ता, विरेश गुप्ता, सुनील आर्य, राजू, शिवम, कुणाल, राकेश और शौर्य शामिल रहे।