{"_id":"62a22b634c063156534a4988","slug":"half-the-village-is-longing-for-electricity-and-water-for-three-days-baghpat-news-mrt592148348","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली और पानी के लिए तरस रहा आधा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली और पानी के लिए तरस रहा आधा गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। तीन दिन पहले कंडेरा गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर ऊर्जा निगम की ओर से दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया गया, मगर आधे गांव में ही आपूर्ति शुरू हो पाई। इससे आधा गांव बिजली और पानी के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने गांव की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
ग्रामीणों पप्पू, वीरपाल, देवेंद्र, सागर, प्रवीण, जितेन्द्र का कहना है कि बिजली न आने के कारण पशुओं के लिए चारा, पीने के लिए पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पूरे गांव में आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। जेई विनोद कुमार का कहना है कि गांव में बिजली के तारों की जगह केबल लगाई हुई है। केबल खराब होने से सप्लाई बाधित हो गई है। कर्मचारी खराब केबल ढूंढने में लगे हुए है, फाल्ट ठीक होते की सप्लाई शुरू करा दरी जाएगी।