{"_id":"633735d24d503867a43acdd2","slug":"ha-lachiman-tumhar-nahin-dosa-baghpat-news-mrt607640324","type":"story","status":"publish","title_hn":"हा लछिमन तुम्हार नहिं दोसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हा लछिमन तुम्हार नहिं दोसा...
विज्ञापन
अमीनगर सराय में रामलीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/चांदीनगर। हा लछिमन तुम्हार नहिं दोसा। सो फलु पायउँ कीन्हेउँ रोसा, बिबिध बिलाप करति बैदेही। भूरि कृपा प्रभु दूरि सनेही। भावार्थ : हा लक्ष्मण! तुम्हारा दोष नहीं है। मैंने क्रोध किया, उसका फल पाया। श्री जानकीजी बहुत प्रकार से विलाप कर रही हैं। (हाय!) प्रभु की कृपा तो बहुत है, परन्तु वे स्नेही प्रभु बहुत दूर रह गए हैं।
नगर में श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम का वनवास गमन और राम-केवट का संवाद और सीता हरण की लीला का मंचन किया। कलाकारों का शानदार अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
श्री रघुवर रामलीला समिति ओर से चल रही रामलीला में राजा दशरथ राम को राजा बनाने की घोषणा करते है। मंथरा की बातों में आकर कैकेयी कोप भवन में चली जाती है। वह दशरथ से भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजा बनाने का वचन मांगती है। राम पिता का वचन पूरा करने के लिए सीता और लक्ष्मण के साथ वन को चले जाते हैं। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला, नंदलाल डोगरा, सुभाष लखेरा, संजय, मोंटी, सुजीत लखेरा, सोनू, सौरभ, रोहित, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर पुराने कस्बे बागेश्वर महादेव मंदिर में रावण सीता का हरण कर ले जाता है। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण सीता को ढूंढते हुए घायल जटायु से मिलते हैं और उनका अंतिम संस्कार करते हैं। मंचन में पंकज, वीरेंद्र, राहुल, रिंकू, सुशील, अशोक, बबली, हरिओम, राजू पिंडारी, धारा, देवेंद्र मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन किया। रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, भानु पंडित, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।
रटौल के शिव मंदिर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम केवट संवाद , दशरथ मरण और भरत विलाप की लीला का मंचन किया गया। मौके पर देवेंद्र अरोरा, ब्रजलाल गांधी, महेंद्र शर्मा, शिवकुमार, अनुज, लीलू, मानसिंह, संजय अरोड़ा, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।

खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान में रामलीला मंचन में पंचवटी में बैठे राम और सीता बने श्रीबालाजी रामलील?- फोटो : KAHKRA

खेकड़ा में गांधी प्याऊ पर रामलीला मंचन करते कलाकार- फोटो : KAHKRA