{"_id":"61c8ac61c26fcd03852626fa","slug":"gujjars-will-not-vote-because-of-emotions-baghpat-news-mrt5707345153","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी पार्टी को भावनाओं में बहकर वोट नहीं देंगे गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी पार्टी को भावनाओं में बहकर वोट नहीं देंगे गुर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर भवन में बैठक करके लिया फैसला, गुर्जर को टिकट देने वाली पार्टी का करेंगे समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चमरावल रोड पर गुर्जर भवन में रविवार को गुर्जर महासभा की बैठक हुई। जहां सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ ही इस बार किसी भी पार्टी को भावनाओं में बहकर वोट नहीं करने की बात कही। इसके साथ ही फैसला लिया कि गुर्जर समाज को टिकट देने वाली पार्टी को समर्थन दिया जाएगा।
गुर्जर महासभा के अध्यक्ष करतार पहलवान की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जाए और नशाखोरी को समाज से खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें कहा कि बागपत में गुर्जर समाज को टिकट देने वाली पार्टी का समर्थन किया जाएगा। यहां बागपत विधानसभा क्षेत्र में 38 हजार, बड़ौत में 22 हजार व छपरौली में समाज की करीब 20 हजार वोट हैं। यदि कोई पार्टी गुर्जर समाज की अनदेखी करेगी तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। यहां कहा कि इस बार गुर्जर समाज केवल भावनाओं में बहकर वोट नहीं करेगा। इस दौरान देवेंद्र गांवड़ी, प्रमोद धामा, जयकरण, संजय अहैड़ा, नीरज कसाना, वीरसैन, श्योराज पाबला, श्याम आर्य अहैड़ा, अमरजीत प्रधान, बलराज धामा, रमन चौधरी आदि मौजूद रहे।