फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Guest teacher dies in taking selfie with pistol

पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में गेस्ट टीचर की मौत

Fri, 09 Mar 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 09 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Guest teacher dies in taking selfie with pistol
प्रशांत चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरिता विहार इलाके में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय गोली चलने से गेस्ट टीचर की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अपने बुआ के घर कार्यक्रम में आया हुआ था और उसके नाबालिग बेटे के साथ सेल्फी ले रहा था। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है। साथ ही पिस्टल, लेड, खोल को मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुआ के प्रॉपर्टी डीलर पति की लापरवाही भी सामने आ रही है।   
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार,  मूलरूप से गांव पाली बागपत, यूपी निवासी प्रशांत चौहान (23) पुत्र राजकुमार शाहदरा में अनुबंध के आधार पर स्कूल में गेस्ट टीचर था। वह कार्यक्रम में शामिल होने सरिता विहार बुआ के घर बृहस्पतिवार को आया हुआ था।
विज्ञापन


यहां पर वह बुआ के नाबालिग बेटे के साथ पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था। पिस्टल बुआ के नाबालिग के बेटे के हाथ में थी। सेल्फी लेने के दौरान पिस्टल से गोली चल गई और प्रशांत को जा लगी। प्रशांत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता लगा कि पिस्टल नाबालिग आरोपी के पिता प्रमोद चौहान की है। पिस्टल का लाइसेंस भी प्रमोद चौहान के नाम है। घटना के समय प्रमोद चौहान घर से बाहर था। नाबालिग की उम्र 17 वर्ष और तीन महीने है।


वह नामी प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने फोटो खींचने के लिए अलमारी से पिस्टल निकाल ली थी। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल का कहना है कि नाबालिग को पकड़ लिया गया है। प्रमोद चौहान की लापरवाही भी सामने आ रही है। उसने ऐसी जगह पर पिस्टल रखी थी कि जिसकर नाबालिग बेटा पहुंच गया था। पुलिस ने प्रशांत चौहान केशव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed