फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   GST rate applicable from January should be back: Mudit Jain

जनवरी माह से लागू होने वाली जीएसटी दर हो वापस: मुदित जैन

Fri, 26 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
GST rate applicable from January should be back: Mudit Jain
बड़ौत/खेकड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जनवरी माह से लागू किए जाने वाले जीएसटी की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मुदित जैन एवं नगर महामंत्री नवनीत जैन ने कहा कि हाल ही में जीएसटी काउंसिल द्वारा कपड़े पर एक जनवरी 2022 से जीएसटी 5 से 12% करने और 1000 से कम जूते चप्पल पर 5 से 12% जीएसटी करने का जो निर्णय लिया गया है, वह बिल्कुल है अव्यवहारिक है। बताया कि अभी व्यापारी करोना की तीसरी लहर आने की आशंका से प्रभावित हो रहा है, ऐसे समय में कपड़ा और जूता जो कि प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है, उस पर पांच से 12% जीएसटी करना ठीक नहीं है। इसी के साथ सोलर प्लांट व सोलर बैटरी पर जीएसटी रेट 5 से 12% करना भी व्यापारियों को स्वीकृत नहीं है। व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मांग की इस अव्यवहारिक फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। बैठक में अंकित जैन डब्बू, ललित जैन भूरा, विक्रम सिंह राठौड़, उत्सव जिंदल, कृष्ण कुमार, बिंदल, हर्ष आर्य, चीनू, शरद जैन शामिल रहे। खेकड़ा में भी हुई उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में जनवरी माह से लागू किए जाने वाले जीएसटी की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता अंकुश जैन, संचालन जितेश जैन ने किया। अमित गुप्ता, गोपाल वर्मा, प्रेम चंद नेहरू, अजेश जैन, योगेंद्र जैन, डेविड वर्मा, सुमेर जैन, मुकेश जैन, विनय जैन, राजीव गुप्ता, अरुण गुप्ता, पुनीत जैन, गौरव वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed