फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Group-fed food

शादी समारोह में समूह बनाकर खिलाया भोजन

Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Group-fed food
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने शहर के मोहल्ला शेखपुरा में आयोजित शादी समारोह में बरातियों को कोराना संक्रमण से बचाने के लिए चार चार पांच पांच के ग्रुप में खाना खिलाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद शाम के समय सभी रश्में पूरी करने के बाद बरात विदा कराई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखपुरा में मंगलवार को गुलफाम की पुत्री की शादी थी। दूल्हा अपने साथ पचास से अधिक बाराती लेकर आया। पता चलते ही खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी कुंवरपाल सिंह एवं दरोगा रणपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले बरातियों को कोरोना संक्रमण और उसके बचाव जानकारी दी। फिर बरातियों को चार चार पांच पांच की संख्या में ही खाना खिलाने की व्यवस्था कराई। साथ ही शादी में शामिल हुए शहर के लोगों को भी इसी तरह से खाना खिलाया। इसके बाद शादी की सभी रश्में पूरी करने के बाद शाम के समय बारात को विदा कराया। पुलिस की कार्यप्रणाली की लोगों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed