फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   green signal for development work

विकास कार्य कराने की मिली हरी झंडी

Wed, 14 Jul 2021 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
green signal for development work
बड़ौत। नव सृजित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रारंभ करने के लिए अफसरों की ओर से हरी झंडी मिल गई है। ग्राम पंचायतों में सबसे पहले कच्चा निर्माण कार्य कराने को कहा गया है। पक्के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया गया है। उन्हीं ग्राम पंचायतों में पक्के कार्य होंगे, जिसमें 60-40 का अनुपात दुरुस्त करेगा।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के तरह होने वाले विकास कार्यों को अविलंब प्रारंभ करने को कहा गया है। जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग लगवाने के लिए परेशान हैं। मगर, अफसरों ने पक्के कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा रखा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मनरेगा के तहत होेने वाले विकास कार्यों में पहले कच्चा निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके बाद पक्के कार्यों को कराने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

कच्चा काम कराने में रूचि नहीं लेते प्रधान
दरअसल ग्राम प्रधान पक्के कार्य कराना अधिक पसंद करते हैं। जबकि कच्चे कार्यों में वह अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। इसलिए प्रधान विभागीय अफसरों से मिलकर कच्चा काम कराने के बजाएं सीधे तौर पर पक्का काम कराने की सिफारिशें तक करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के उच्चाधिकारियों ने अभी ग्राम पंचायतों को कच्चा कार्य कराने को कहा गया है। 60-40 का अनुपात दुरुस्त करने वाली ग्राम पंचायतों को पक्का कार्य कराने का मौका दिया जाएगा। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed