फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grandfather died in the accident, grandson injured

हादसे में दादा की मौत, पोता घायल

Fri, 22 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 22 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Grandfather died in the accident, grandson injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर ने बैल-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध पीतम की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर घायल है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


 सरूरपुर कलां निवासी फल विक्रेता पीतम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे अपने पोते अंकित (15) के साथ बैल-बुग्गी द्वारा बागपत आम खरीदने आ रहा था। जैसे ही बुग्गी गुफा-बाबा मंदिर के पास पहुंची, तभी बागपत की ओर से तेज गति से आ स्विफ्ट डिजायर ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। बुग्गी पर सवार पीतम और अंकित गंभीर घायल हो गए। बुग्गी टूट गई और बैल भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही पीतम की मौत हो गई। चिकित्सकों ने पीतम को मृत घोषित कर दिया और अंकित की हालत गंभीर होने के चलते हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। मृतक की बेटी बालेश ने स्विफ्ट गाड़ी के चालक के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार सवार अनीश निवासी हरसौली (मुजफ्फरनगर) भी घायल हो गया। अनीश का कहना है कि बुग्गी को ट्रक ने टक्कर मारी है। उनकी कार तो बुग्गी के पीछे थी। बुग्गी की चपेट में कार आ गई थी। इसी कारण वह घायल और कार क्षतिग्रस्त हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed