फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grand procession of Maa Durga took out

मां दुर्गे की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

Mon, 07 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Grand procession of Maa Durga took out
निकाली गयी शोभा यात्रा मे शामिल झांकी - फोटो : KAHKRA
मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। दुर्गा अष्टमी पर्व पर खेकड़ा में शनिवार रात मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा मनमोहक झाकियों, बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ निकाली गई।

रविवार शाम सात बजे दुर्गा अष्टमी पर्व के चलते नगर में गांधी गंज मंडी से मां दुर्गा की शोभा यात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभा यात्रा नगर के जैन कॉलेज मार्ग, पाठशाला मार्ग, रेलवे रोड आदि मार्गों से होते हुए देर रात बाबा काले सिंह मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडलियां मां दुर्गा को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चल रहे थे। वही मां दुर्गा की विभिन्न रूपों में सजी शोभायात्रा में शामिल झाकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के लिए व्यापक पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण गुप्ता, तरुण गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, विनोद अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, कुनाल सिंघल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

दुर्गा अष्टमी पर निकाली गयी शोभा यात्रा मे शामिल राम, लक्षमण व सीता की झांकी

दुर्गा अष्टमी पर निकाली गयी शोभा यात्रा मे शामिल राम, लक्षमण व सीता की झांकी- फोटो : KAHKRA

दुर्गा अष्टमी पर खेकड़ा शहर मे निकाली गयी मां दुर्गा की झांकी

दुर्गा अष्टमी पर खेकड़ा शहर मे निकाली गयी मां दुर्गा की झांकी- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed