{"_id":"5fc68fe48ebc3e2787336b20","slug":"graduation-41-10-and-69-51-percent-voting-for-teacher-seat-baghpat-news-mrt5136107162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक 41.10 और शिक्षक सीट के लिए 69.51 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक 41.10 और शिक्षक सीट के लिए 69.51 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
बड़ौत नगरपालिका में बनाए गए पोलिंग बूथ पर लाइन में लगी महिलाएं उत्साह के साथ अपनी आई डी दिखाते हु?
- फोटो : BARAUT
- विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान
- डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह ने किया केंद्रों का भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पुलिस के कड़े पहरे के बीच विधान परिषद के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिले में सात केंद्रों पर स्नातक सीट के लिए 41.10 और शिक्षक सीट के लिए 69.51 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को जिले के सात मतदान केंद्र के 21 बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पहले घंटे में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर के समय बागपत ब्लॉक में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा ने बड़ौत, छपरौली, बिनौली और बागपत ब्लॉक में पहुंचकर मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए। स्नातक और शिक्षक मतदाताआें से कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए। डीएम शकुुंतला गौतम ने बताया कि जिले में स्नातक सीट के लिए 41.10 प्रतिशत और शिक्षक सीट के लिए 69.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी।
कलक्ट्रेट से मेरठ भेजी जाएंगी मतपेटियां
बागपत। जिले के सात मतदान केंद्र और 21 मतदेय स्थलों से मतपेटियों को देर रात तक कलक्ट्रेट लाया गया। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को मेरठ भेजा जाएगा। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि मतपेटियां मेरठ स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई जाएंगी। मेरठ में ही मतगणना होगी।