फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grading will be done in the half yearly examination of UP Board

यूपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में होगी ग्रेडिंग

Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Grading will be done in the half yearly examination of UP Board
बागपत। यूपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में इस बार ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इस बार अर्द्धवार्षिक परीक्षा में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के अनुसार ग्रेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इंटरमीडिएट की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के रिजल्ट में ग्रेडिंग और अंकपत्र दोनों तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में मूल्यांकन के बाद अंक दिए जाने की व्यवस्था थी। बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में हाईस्कूल में ग्रेडिंग की व्यवस्था कर दी गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंक और श्रेणी की व्यवस्था है। कोरोना काल में बोर्ड की परीक्षाएं अवरुद्ध हुईं तो बोर्ड प्रशासन ने वर्ष 2020 की परीक्षा में छात्रों को पिछली कक्षा को आधार बनाकर उत्तीर्ण कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पूर्व में हुई परीक्षा के आधार पर छात्रों को उत्तीर्ण करना पड़ा। वर्ष 2022 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में ग्रेडिंग और अंक दोनों की व्यवस्था की गई है। हाईस्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट ग्रेडिंग के आधार पर और इंटरमीडिएट के लिए ग्रेडिंग और अंकपत्र दोनों की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार हाईस्कूल में ग्रेडिंग और इंटरमीडिएट में ग्रेडिंग और अंकपत्र के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed