फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government should take concrete steps to bring students from Ukraine: Naresh Tikait

यूक्रेन में फंसे छात्र और नागरिकों को लाने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार: नरेश टिकैत

Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Government should take concrete steps to bring students from Ukraine: Naresh Tikait
बागपत/दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने की मांग की। उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा अन्य नागरिकों को जल्द वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन

दोघट में सोमवार को राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युद्ध के कारण छात्र-छात्राएं डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री को नागरिकों व छात्रों को जल्द से जल्द वापस लाने के ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन के दौरान किए वादों को भी जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रामनाथ प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, पल्टू प्रधान, मनोज कुमार, अब्बास अली, हरपाल सिंह, गौरव राठी व बिजेंद्र प्रधान मौजूद रहे। उधर, रालोद के कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में बागपत के अतिरिक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों को वापस लाने, यूक्रेन-रूस के युद्ध के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नामित करने, दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर अभिभावकों व छात्रों के फोन को तत्काल रिसीव करने, भारतीयों के लिए चिकित्सा, भोजन की व्यवस्था कराने और छात्रों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए दूतावासों को निर्देशित करने की मांग की। इस मौके पर रालोद के जिला संयोजक नीरज पंडित, ओमबीर ढाका, अजहर खां, ओमवीर, प्रवीण शर्मा, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed