फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government should improve sports facilities: Jayant

खतौली में रालोद और रामपुर व मैनपुरी में सपा के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव: जयंत

Wed, 09 Nov 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government should improve sports facilities: Jayant
बागपत के कंडेरा गांव में वालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय लेते रालोद प्रमुख चौधरी जय - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल सुविधाएं बेहतर करे। इससे यहां के खिलाड़ी भी हरियाणा और दिल्ली की तरह मेडल जीतेंगे। वह मंगलवार को कंडेरा गांव में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
चौधरी जयंत सिंह ने खेल सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। यही कारण है कि हरियाणा व दिल्ली जैसे छोटे राज्य के खिलाड़ी यूपी से ज्यादा मेडल जीतकर आते हैं। कहा कि स्टेडियम, तकनीकी शिक्षा देने वाले कोच होने चाहिए। सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले तो खिलाड़ी प्रोत्साहित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी शत-प्रतिशत सांसद निधि खेल का ढांचा तैयार करने के लिए खर्च की जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा न करके चीतों पर सस्ती चर्चा करके खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी तक वर्तमान सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। अब खतौली समेत तीन सीटों पर उप चुनाव होने हैं। सरकार अब गन्ना मूल्य घोषित कर दे। क्योंकि सरकार चुनाव को देखकर ही इस तरह के फैसले लेती है।
राष्ट्र वंदना चौक पर किया जयंत का स्वागत
कंडेरा जाते हुए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का राष्ट्र वंदना चौक पर रालोद नेता ओमवीर ढाका, चेयरमैन राजूद्दीन ने स्वागत किया। यहां चौधरी जयंत सिंह से बातचीत की। इस दौरान आस मोहम्मद, कलीम, कंवरपाल हुड्डा, हनीफ, राजेंद्र, अमित, जोगिंदर, अजहर, सलाउद्दीन, शौकत, अजय, मनोज आदि ने स्वागत किया।

सांत्वना देने पहुंचे जयंत
बड़ौत के गांधी रोड पर व्यापारी सुखमाल जैन का स्वर्गवास होने पर चौधरी जयंत सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद गांधी रोड पर प्रवीण जैन के पिता नहार सिंह के निधन पर संवेदनाएं व्यक्ति करने पहुंचे। वहां से कांता प्रसाद जैन के घर पहुंचे। इसके बाद बावली रोड पर राजा व साकिब के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक जताया। काठा में दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत पर परिजनों का ढाढ़स बंधाया। इस दौरान प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बॉबी, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. अनुराग मित्तल, गौरव बड़ौत, डॉ. योगेश जिंदल, मोहित मुखिया, पंकज जैन, अमन जैन, नमन, सुनील, अतुल, प्रवीण, सम्यक जैन, सतीश जैन, सतेंद्र चौधरी काठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed