फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government officials running 15 year old vehicles

सरकारी अधिकारी दौड़ा रहे 15 साल पुराने वाहन, एक लाख 15 हजार का जुर्माना

Mon, 23 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government officials running 15 year old vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को सीएमओ कार्यालय व विकास भवन में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के वाहन 15 साल पुराने होने के बाद भी दौड़ाए जा रहे थे। वहीं, दो एंबुलेंस समेत अन्य कई वाहनों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके चलते इनका चालान कर एक लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने सोमवार को टीम के साथ सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और विकास भवन में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें सीएमओ कार्यालय और विकास भवन में 15-15 साल पुरानी एक-एक बुलेरो मिलीं। इनके अतिरिक्त एक शव वाहन और एंबुलेंस के अतिरिक्त जिला अस्पताल में तीन वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न मिलने पर चालान किया गया। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि वाहनों का चालान कर 15 साल पुराने दोनों वाहनों का निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न होने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। सोमवार को सभी वाहनों पर एक लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों में चेकिंग अभियान चलाकर मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed