फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government increased the support price of paddy purchase by Rs 72 per quintal

शासन ने धान खरीद का समर्थन मूल्य 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया

Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Government increased the support price of paddy purchase by Rs 72 per quintal
- सरकारी केंद्रों पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों को कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने धान का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने धान के मूल्य में 72 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। सरकारी केंद्रों पर मोटा धान की खरीद 1940 रुपये प्रति क्विंटल और लंबे धान की खरीद 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है। सरकार केंद्रों पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में शासन ने मोटा धान का मूल्य 1868 और लंबे धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। इस बार धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। सरकारी केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए शीघ्र ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पंजीकरण के लिए किसानों को अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर किसानों को ओटीपी मिलेगा और ओटीपी दर्ज होने के बाद ही पंजीकरण पूर्ण होगा। किसान विभाग की वेबसाइट पर स्वयं अथवा जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन के लिए बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की अनिवार्यता रहेगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी किसानों के पंजीकरण का सत्यापन करेंगे। पंजीकरण के किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान की बिक्री के समय पंजीयन प्रपत्र, कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति एवं आधार कार्ड देना होगा। धान की खरीद के लिए शीघ्र केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed