फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government fails, merchant is not safe: Jayant Chaudhary

सरकार फेल, व्यापारी सुरक्षित नहीं : जयंत चौधरी

Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government fails, merchant is not safe: Jayant Chaudhary
बागपत के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा  यूपी और केंद्र सरकार फेल हो गई है। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है, डकैती की वारदातें हुई।  ऋण माफी योजना से किसानों को छला गया। सीएम योगी आदित्य नाथ का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा बाबा आखिर कैसे सरकार चला पाएंगे। 
विज्ञापन


अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों और रालोद कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा अपराधियों ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में सिर्फ अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं, मध्यम वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया ।
विज्ञापन


अपराधों का बढ़ता ग्राफ इसका सुबूत है। रालोद लोगों पर अत्याचार नहीं होने देगा, इसके लिए आंदोलन करेंगे। किसी भी कीमत अन्याय के सामने नहीं झुका जाएगा। सरकार डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन रालोद डरने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। सरेआम डकैती की वारदात सिस्टम की पोल खोलती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा  आम आदमी के हित में लखनऊ और दिल्ली तक संघर्ष करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, डॉ. यशवीर सिंह, ब्लॉक सुभाष गुर्जर, रामपाल धामा, परमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, नगराध्यक्ष भुरू सभासद, अजीत राठी, राजू सिरसली, डॉ. जगपाल तेवतिया, जयवीर सिंह, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, प्रमेंद्र तोमर मौजूद रहे। अध्यक्षता नंदलाल डोगरा और संचालन सुरेश मलिक ने किया। 

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ विपक्ष के साथ 
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा  देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाली ताकतों को रोकने के लिए विपक्ष के साथ है। भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। विपक्ष में कौन-कौन दल होंगे, यह समय तय करेगा। कुछ दूसरे दलों की मजबूरियां हो सकती है, लेकिन रालोद की कोई मजबूरी नहीं है। जीडीपी में गिरावट से सरकार की पोल खुल गई। असल मुद्दों से जनता को भटकाया जा रहा है।  

सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद नेता जयंत चौधरी ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। सीएम योगी आदित्य नाथ को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा चुनाव से पहले वह जिन लोगों के यूपी छोड़ देने की बात कह रहे थे, अब वही लोग कैबिनेट में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हर काम का श्रेय लेते हैं, लेकिन रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री बदलकर लोगों का ध्यान हटा दिया जाता है।

क्या रेल मंत्री बदलने से सरकार की विफलता कम हो जाएगी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू क्यों नहीं की गई। किसानों का भुगतान नहीं हुआ, फसलों के दाम नहीं बढ़े, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, भ्रष्ट लोग जेल नहीं गए।


लोगों का  ध्यान मुद्दों से हटाकर सरकार चल रही है। चीन और पाकिस्तान भारत की सेना से डरते हैं, इसका सरकार का कोई श्रेय नहीं जाता है। लेकिन सरकार इसका श्रेय भी लूटना चाह रही है। 

रालोद की मांगें
 वेस्ट यूपी में आपराधिक घटनाओं के खुलासे की मांग। 
 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। 
 किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वायदा सरकार पूरा करें। 
 किसानों का बकाया भुगतान सरकार को तुरंत दिलाना चाहिए। 
 बिजली के बढ़ाए गए बिल तुरंत वापस हो। 
 स्वास्थ्य उपकेंद्रों, स्कूलों की दशा सुधारी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed