{"_id":"5ef8d9478ebc3e42c2049c6f","slug":"government-failed-to-curb-criminals-atul-pradhan-baraut-news-mrt488541438","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल : अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल : अतुल प्रधान
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को सुलझाने में विफल है। उन्होंने कहा सरकार अपराध रोकने और अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल हो चुकी है।
इससे पूर्व वे सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ललित जैन के साथ हिलवाड़ी गांव में पहुंचे और यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रदेश की टॉपर छात्रा रिया जैन के परिवार से मिले और तीन दिन में रिया जैन को एक स्कूटी और उसकी बड़ी बहन स्वाति जैन को एक साइकिल देने की घोषणा की। इस दौरान रिया जैन के दादा मांगेराम ने तालाब के पास कच्चे रास्ते की परेशानी बताई तो उन्होंने डीएम सहित अन्य अफसरों से बातचीत कर जल्द से जल्द रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया।
गुराना रोड पर विनोद कुमार उर्फ नीटू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है और किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। भाजपा ने डीजल- पेट्रोल के मूल्य बढ़ा कर जनता को महंगाई परोस दी है। पहली सरकार में जरा सी महंगाई पर बोलने वाले भाजपा के तमाम नेता आज चुप क्यों है। उन्होंने बासौली शेखर हत्या कांड को दुख बताया। बाजार बंदी को लेकर उन्होंने सरकार से विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी शकील, अंकुर जैन, आबिद, आदित्य सोलंकी प्रधान, प्रमोद विश्वकर्मा, हर्ष आर्य, शेखर बावली आदि मौजूद रहे।